Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

महिलाओं के लिए अच्छी खबर, प्रदेश में खुलेंगे 152 क्रैच, वर्कर और हेल्पर की होगी भर्ती

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 10 अप्रैल। प्रदेश में कामकाजी महिलाओं को राहत देने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 152 नए क्रैच (बाल देखभाल केंद्र) खोले जाएंगे। इन क्रैचों के माध्यम से छोटे बच्चों की देखभाल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे महिलाओं को रोजगार और अन्य कार्यों में सहूलियत मिलेगी। विभाग इन नए क्रैचों के संचालन के लिए जल्द ही वर्कर और हैल्पर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन क्रैच में नई भर्ती होगी।

इस दौरान सरकार ने पूर्व में खुले क्रैचों में कार्यरत कर्मचारियों को राहत दी है। इसके तहत पात्रता पूरी करने वाले कर्मचारियों की सेवाएं बरकरार रखी जाएंगी, यानि उन्हें ही दोबारा मौका दिया जाएगा, ताकि उनके अनुभव का लाभ बच्चों की देखभाल में मिल सके, लेकिन जो कर्मचारी पात्रता पूरी नहीं करेंगे, उन्हें हटाया जाएगा, उनकी जगह क्रैच में नई भर्ती की जाएगी। इस पहल से प्रदेश में बाल देखभाल सुविधाओं का विस्तार होगा और महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

हाल ही में सरकार ने संबंधित गाइडलाइंस जारी की थी। इसके तहत इनकी नियुक्तियां एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी। इस दौरान वर्कर को प्रति माह 6500 रुपए तथा हैल्पर्ज को 3500 रुपए दिए जाएंगे। 

इस दौरान वर्कर की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और हैल्पर की 10वीं पास तय की गई है। महिला बाल विकास विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित ने कहा है कि विभाग प्रदेश में नए 152 क्रैच खोल रहा है, जिसमें जल्द ही वर्कर और हैल्पर की भर्ती की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!