Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: भगवान के घर में चोरों ने लगाई सेंध, दरवाजे तोड़कर नकदी पर किया हाथ साफ

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 07 अप्रैल। थाना घुमारवीं के अंतर्गत बधाघाट क्षेत्र में चोरों ने तीन अलग-अलग मंदिरों को अपना निशाना बनाया। अज्ञात लोगों ने मंदिरों के दरवाजे तोड़कर दानपात्र और उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर लिया। हालांकि, एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी किया गया दानपात्र और नकदी बरामद कर ली है, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा लिखित शिकायत न देने के कारण किसी भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।

पहली घटना जन्देहड़ स्थित हनुमान मंदिर की है। यहां सोमवार रात एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर का दानपात्र उठाकर ले गया। यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने एक अन्य मामले में पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ की, जिसकी निशानदेही पर मंदिर से कुछ दूरी पर ही चोरी किया गया दानपात्र और उसमें रखी पूरी नकदी बरामद कर ली गई। दानपात्र और पैसे सुरक्षित वापस मिलने के बाद स्थानीय लोगों और मंदिर कमेटी ने आगे की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। शिकायतकर्ता के अभाव में पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया।

दूसरी वारदात हनुमान मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर बधाघाट के जंगल में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर और शनि देव मंदिर में सामने आई। यहां भी बीती रात चोरों ने लोहे का दरवाजा तोड़कर मंदिरों के भीतर प्रवेश किया और दानपात्रों को तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली। मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों मंदिरों में हुई चोरी को लेकर भी थाना घुमारवीं में किसी पक्ष द्वारा कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस को जन्देहड़ के हनुमान मंदिर से दानपात्र चोरी होने की केवल एक मौखिक शिकायत प्राप्त हुई थी। 

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दानपात्र को बरामद भी कर लिया था, लेकिन लोगों द्वारा लिखित शिकायत न देने के चलते मामला दर्ज नहीं किया जा सका है। क्षेत्र के अन्य मंदिरों में चोरी की कोई शिकायत थाने में नहीं आई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!