Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, जॉब ट्रेनी के तौर पर होगी नियुक्ति

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 19 मार्च। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 870 शारीरिक शिक्षकों (पीईटी) के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। इसी के साथ हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया में अब तेजी आएगी। शिक्षा निदेशालय (प्रारंभिक शिक्षा) ने प्रदेश में 870 पीईटी शिक्षकों की भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय उच्च न्यायालय के हालिया फैसले और सरकार की नई जॉब ट्रेनी योजना के अनुपालन में लिया गया।

वीरवार को स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के उपनिदेशकों को पत्र जारी किया। सभी जिलों को जारी निर्देशों के तहत 5 दिनों के भीतर दिव्यांग कोटे से संबंधित प्रस्ताव राज्य चयन आयोग को भेजना होगा। खेल, पूर्व सैनिक कोटा का मामला सीधे पूर्व सैनिक निगम को भेजने को कहा गया है। 

इसके अलावा प्रदेश के जिन सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या 100 से कम है, वहां की स्वीकृत पद संख्या को रोस्टर में शामिल नहीं किया जाएगा। यह भर्ती मौजूदा भर्ती एवं पदोन्नति नियम के अनुसार होगी। इसमें सभी आरक्षण रोस्टर और बैकलॉग को कवर किया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशक ने भर्ती को लेकर जारी सभी पूर्व विज्ञापनों को रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। शारीरिक शिक्षकों (पीईटी) को 21,500 रुपए प्रति माह का फिक्स्ड मानदेय दिया जाएगा। विभाग ने सभी जिला उपनिदेशकों को पुराने सभी विज्ञापनों को वापस लेने और नए सिरे से आरक्षण रोस्टर के अनुसार भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से शारीरिक शिक्षकों के पदों को भरे जाने को लेकर जिलावार ब्यौरा जारी किया है। इसके तहत जिला बिलासपुर में 25, चम्बा में 83, हमीरपुर में 48, कांगड़ा में 189, किन्नौर में 18, कुल्लू में 42, लाहौल-स्पीति में 12, मंडी में 158, शिमला में 106, सिरमौर में 76, सोलन में 40, जिला ऊना में 73 पद भरे जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!