Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सरकार डरी हुई है कि प्रधानमंत्री और राजनाथ सिंह की असलियत देश को पता चल जाएगी: राहुल गांधी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
दिल्ली, 02 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि उन्हें लोकसभा में राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर बोलने नहीं दिया जा रहा है और सरकार इस बात से डरी हुई है कि यदि पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की पुस्तक की बातें सामने आ जाएंगी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की असलियत देश को पता चल जाएगी। 

राहुल गांधी ने लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि देश को यह भी पता चलेगा कि जब चीन के सैनिक आगे बढ़ रहे थे तो ''56 इंच की छाती'' का क्या हुआ था।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ''मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। मेरा कहना है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है। यह पूर्व सेना प्रमुख की रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से बातचीत के बारे में है। मोदी जी ने उनसे क्या कहा, राजनाथ जी ने क्या आदेश दिए, इस बारे में बोलना चाहता हूं। 

पता नहीं क्यों डरे हुए हैं?'' उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार डरी हुई है कि अगर जनरल नरवणे की किताब में लिखी बातें सामने आ गईं, तो ''नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की असलियत देश को पता चल जाएगी और यह भी पता चल जाएगा कि जब चीन हमारी तरफ आ रहा था- तो '56 इंच' की छाती को क्या हुआ था?''

राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण के मसौदे के कुछ अंश का हवाला देकर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधने का प्रयास किया, जिस पर सत्तापक्ष और कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक एवं हंगामा देखने को मिला तथा सदन की कार्यवाही बाधित हुई। रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष की बातें पूरी तरह से काल्पनिक हैं और वह सदन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। सदन में गतिरोध बने रहने पर सभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न चार बजकर 10 मिनट पर मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!