Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला धर्मशाला NH पर भयानक हादसा, 11 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 22 फरवरी। बिलासपुर जिला के उपमंडल घुमारवीं के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 (शिमला-धर्मशाला) पर कुलारु क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बच्चे के पिता और छोटी बहन भी घायल हुए हैं। इस घटना के बाद जोल पलाखी गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जोल पलाखी निवासी सुनील कुमार (47) अपनी स्कूटी पर अपने बेटे अभिनव (11) और बेटी इशानी (8) के साथ कांगू मंदिर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कुलारु के समीप पहुंचे ताे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी पर पीछे बैठा अभिनव सड़क पर गिर गया और ट्रक के टायर की चपेट में आ गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने 11 वर्षीय अभिनव को मृत घोषित कर दिया। हादसे में सुनील कुमार और उनकी बेटी इशानी को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। 

घटना की सूचना मिलते ही घुमारवीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक नरेश कुमार निवासी डुग्गा (हमीरपुर) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक बच्चे के शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

बता दें कि सुनील कुमार कुठेड़ा बाजार में वैल्डिंग की दुकान चलाते हैं। मासूम बच्चे की इस तरह असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  उधर, स्थानीय लोगों ने मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!