Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला ने PGI में तोड़ा दम, मरने से पहले दिया यह बड़ा बयान

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 20 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की कोटली तहसील के तहत आने वाले सपलोह गांव की एक महिला जो पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में मौत से जूझ रही थी, ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान नीलम ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस अब इस मामले में मौत के कारणों और परिस्थितियों की गहनता से जांच कर रही है। यह घटना 12 फरवरी को सामने आई थी, जब नीलम ठाकुर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। 

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर मंडी में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की मृत्यु हो गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर गहन और निष्पक्ष जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर ही आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना की शुरूआती जांच और शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पति ठाकर दास पुत्र सुख राम निवासी सपलोह को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा था या कोई साजिश। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी और क्षेत्रीय फोरैंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने तुरंत मौके का मुआयना कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए थे। शुक्रवार को चंडीगढ़ में इलाज के दौरान पीड़िता ने अंतिम सांस ली। फिलहाल पीजीआई में ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। 

हैरान कर देने वाली बात यह है कि 14 फरवरी को जब पीड़िता की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ था, तब चंडीगढ़ में न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) के समक्ष उसके बयान दर्ज किए गए थे। अपने आधिकारिक बयान में पीड़िता ने इस पूरे कृत्य के लिए किसी और को नहीं, बल्कि स्वयं को ही जिम्मेदार ठहराया था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!