Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: नाकाबंदी में ढिलाई पर SSP का कड़ा एक्शन, देर रात औचक निरीक्षण, 4 सस्पेंड

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 03 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पुलिस कर्मियों की लापरवाही पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गौरव सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अनुशासनहीनता के मामलों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत SSP ने देर रात करीब 2 बजे औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

बुधवार तड़के किए गए इस औचक निरीक्षण के दौरान SSP गौरव सिंह ने परवाणु, धर्मपुर और सोलन सदर थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी और रात्रि गश्त का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पांच पुलिसकर्मी और चार होमगार्ड जवान ड्यूटी में लापरवाही बरतते हुए पाए गए। कई स्थानों पर नाकाबंदी में गंभीर ढिलाई और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन न होने की बात सामने आई।

SSP ने मौके पर ही सख्त कदम उठाते हुए चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि एक पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया। वहीं, लापरवाह पाए गए होमगार्ड जवानों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस नाकाबंदी में ढिलाई को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए SSP ने बिना पूर्व सूचना के रात्रि निरीक्षण की रणनीति बनाई, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

SSP गौरव सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आम जनता की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!