Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: CM सुक्खू की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS दिल्ली में करवाया इलाज

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 21 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य को लेकर आज सुबह उस समय चिंता बढ़ गई, जब दिल्ली में उनके पेट में अचानक तेज दर्द उठा। एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री को तत्काल उपचार और स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्पताल में मुख्यमंत्री के आवश्यक मेडिकल टेस्ट किए गए। फिलहाल राहत की बात यह है कि उनकी रिपोर्ट सामान्य आई है और अब वे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। जांच के बाद मुख्यमंत्री एम्स से वापस हिमाचल सदन लौट आए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री को पेट में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, अब उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर अभी तक एम्स प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री फिलहाल दिल्ली में ही रहेंगे और उनके रविवार तक शिमला लौटने की संभावना है। इस बीच, मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली गए हिमाचल कैबिनेट के अन्य मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हो चुके हैं। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुक्खू पिछले कुछ दिनों से अपने मंत्रिमंडल के साथ दिल्ली दौरे पर थे। 19 फरवरी से चल रहे इस दौरे के दौरान, उन्होंने 20 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल की आर्थिक स्थिति और राज्य से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई थी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!