न्यूज अपडेट्स
चंडीगढ़, 23 फरवरी। सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ के सेक्टर-36 के फ्रेगरेंस गार्डन में 23 साल की युवती की हत्या कर दी गई. सिरफिरे आशिक ने चाकू घोपकर युवती को मौत के घाट उतार दिया. प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी इस युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के मना करने के बाद बार-बार आरोपी उस पर शादी का दवाब बना रहा था।
आरोपी ने युवती को बातचीत करने के लिए गार्डन में बुलाया था और फिर वहां पर बहसबाजी के बाद गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दी. फिलहाल, आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
