Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: ई-केवाईसी नहीं कराने पर बंद होगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, यहां जानें अंतिम तिथि

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 17 फरवरी। जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल ने जिले के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों से अपील की है कि वे 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से अपनी ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करवा लें। उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।

जिला कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में वर्तमान में 1328 ऐसे पेंशन लाभार्थी हैं, जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है। ऐसे सभी लाभार्थियों को अंतिम अवसर दिया जा रहा है। निर्धारित तिथि के बाद यदि कोई भी लाभार्थी सत्यापन नहीं करवाता है तो उसकी पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं लाभार्थी की होगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन असहाय पेंशनभोगियों का आधार कार्ड किसी कारणवश नहीं बना है या उसमें संशोधन/अपडेट की आवश्यकता है, वे इस कार्य के लिए संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ई-केवाईसी से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, परियोजना पर्यवेक्षक अथवा संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से तुरंत संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने सभी पेंशन लाभार्थियों से समय रहते ई-केवाईसी कराकर अपनी पेंशन योजना का लाभ निरंतर जारी रखने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!