Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: व्हीकल रजिस्ट्रेशन घोटाले का मास्टरमाइंड गौरव सस्पेंड, विभाग ने जारी किए आदेश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 03 फरवरी। निदेशक, भूमि अभिलेख हिमाचल प्रदेश, शिमला-9 ने जिला बिलासपुर में एसडीएम कार्यालय झंडुता में कार्यरत लिपिक गौरव भारद्वाज जो एक आपराधिक मामले में संलिप्त पाए गए हैं, को निलंबित किया गया है। 

इस संबंध में उनके विरुद्ध एफआईआर संख्या 07/2026 भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना क्राइम ब्रांच, नई दिल्ली में पंजीकृत की गई है, जो वर्तमान में जांच व पूछताछ के लिए विचाराधीन है। 

इसके अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ने यह भी अवगत कराया गया है कि संबंधित कर्मचारी दिनांक 21 जनवरी, 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना अथवा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित हैं।

उपरोक्त तथ्यों के मद्देनजर तथा केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के नियम 10(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए गौरव भारद्वाज लिपिक, कार्यालय उपमंडल दंडाधिकारी (सिविल), झंडूता, जिला बिलासपुर (हि.प्र.) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!