Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bhagwant Mann: होटल और टिकट बुकिंग के बावजूद आखिर क्यों टल गई CM भगवंत मान की यूरोप यात्रा, यहां जानें

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
पंजाब डेस्क, 14 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रस्तावित यूरोप यात्रा को लेकर एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव की स्थिति सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सीएम मान की नीदरलैंड और चेक गणराज्य की यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी समय पर नहीं मिलने के कारण दौरा आखिरी समय में रद्द करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एक सप्ताह के यूरोपीय दौरे पर 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले थे। इस टीम में मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रवि भगत, उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और उद्योग एवं इन्वेस्ट पंजाब विभाग के अधिकारी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल की उड़ान शनिवार मध्यरात्रि को निर्धारित थी, लेकिन राजनीतिक मंजूरी न मिलने के चलते दौरा स्थगित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, जब तक मंजूरी मिली, तब तक यात्रा पहले ही रद्द की जा चुकी थी और नीदरलैंड तथा चेक गणराज्य में तय बैठकों को भी अचानक निरस्त करना पड़ा।

अधिकारियों का कहना है कि अब यदि मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर जाने का निर्णय लेते हैं, तो नई सूची तैयार करनी होगी, क्योंकि हाल ही में निवेश प्रोत्साहन विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है। यह भी बताया गया है कि यात्रा के लिए होटल और फ्लाइट की बुकिंग पहले से हो चुकी थी और शेंगेन वीजा भी मुख्यमंत्री व प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को जारी कर दिए गए थे, जो अभी भी वैध हैं। 

हालांकि, अब तक इस दौरे को दोबारा प्लान करने को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। केंद्र सरकार ने पहले ‘इन प्रिंसिपल’ अनुमति दिए जाने की बात कही थी, लेकिन औपचारिक मंजूरी समय पर जारी नहीं हुई। पिछले महीने विदेश मंत्रालय ने मुख्यमंत्री मान की यूके और इज़राइल यात्रा को भी राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार किया था। इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!