Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

चेन्नई से हिमाचल पहुंचे ट्रक में अचानक लगी आग, सेना का लाखों रुपए का सामान राख

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 20 फरवरी। हमीरपुर जिला मुख्यालय के पक्का भरो क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा पेश आया। चेन्नई से पालमपुर जा रहे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में कंटेनर के अंदर रखा एक आर्मी जवान का पूरा गृहस्थी का सामान, जिसमें एक कार और मोटरसाइकिल भी शामिल थी, जलकर पूरी तरह राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कंटेनर चेन्नई से कांगड़ा जिला के पालमपुर की ओर जा रहा था। इसमें एक आर्मी जवान का घरेलू सामान लदा हुआ था। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। जब कंटेनर हमीरपुर के पक्का भरो के समीप पहुंचा तो चालक ने वाहन से धुआं उठता देखा। धुआं देखते ही चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका। जैसे ही उसने जांच के लिए कंटेनर का पिछला दरवाजा खोला ताे अंदर आग की तेज लपटें दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी, जिन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कंटेनर में रखी कार, बाइक और अन्य कीमती घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कंटेनर का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना में लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान है, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ।

उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग ने समय रहते स्थिति को नियंत्रण में ले लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!