Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मिलावटी दूध का बड़ा रैकेट पकड़ा, कांग्रेस नेता का हाथ होने का आरोप

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
नेशनल डेस्क। राजस्थान के जिले टोंक में Police ने एक कथित फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर मिलावटी दूध बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। 

कार्रवाई के दौरान करीब 5,500 लीटर सिंथेटिक दूध, कई वाहन और भारी मात्रा में सोयाबीन तेल, वनस्पति घी, कास्टिक सोडा सहित अन्य रसायन जब्त किए गए। जानकारी के अनुसार इस मामले में कांग्रेस नेता का हाथ होने की खबर भी सामने आ रही है।

पुलिस के अनुसार, इस यूनिट में प्रतिदिन लगभग 80,000 लीटर तक नकली दूध तैयार किया जाता था। तैयार माल को Jaipur, Ajmer और Tonk के बाजारों में सप्लाई किया जाता था।

जांच में सामने आया है कि यह इकाई चिलिंग प्लांट के लाइसेंस के तहत संचालित हो रही थी, लेकिन लाइसेंस का कथित तौर पर दुरुपयोग कर मिलावटी दूध का बड़े स्तर पर उत्पादन किया जा रहा था। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!