Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : टनल में भिड़े दो पुलिस वाले, जमकर हुई हाथापाई, एक ने तान दी पिस्तौल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 06 जनवरी। हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी ही जब आपस में कानून और अनुशासन की सीमाएं लांघने लगें, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाज़िमी है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन की एक टनल के भीतर दो पुलिस जवानों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि इस दौरान एक जवान ने साथी पर सर्विस गन तान दी।

जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस थाना भगेड़ की टीम रात के समय नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टनल नंबर-2 के पास पहले से तैनात एसआईयू टीम से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली नोकझोंक जल्द ही धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में लात-घूंसे भी चले।

हालात उस वक्त और गंभीर हो गए जब एसआईयू के एक हेड कांस्टेबल ने आवेश में आकर अपनी सर्विस पिस्तौल निकालकर ट्रैफिक पुलिस के जवान पर तान दी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला, जिससे किसी बड़े हादसे को टाल लिया गया। समय रहते अन्य कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना ने पुलिस अनुशासन और आम जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की सूचना दी। यह भी जांच की जा रही है कि क्या दोनों कर्मचारियों के बीच पहले से कोई तनाव या पुराना विवाद था। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है, दोनों जवानों को तलब कर पूछताछ की जा रही है और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!