न्यूज अपडेट्स
मंडी, 11 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के तीन साल पूरे होने पर वीरवार को मंडी के पड्डल मैदान में भव्य जनसंकल्प रैली आयोजित की गई। मैदान में भारी भीड़ उमड़ी और मंच से सरकार के तीन वर्ष के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत किया गया।
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि HRTC कर्मचारियों को तनख्वाह और पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा—
“सरकार को आज 36 माह पूरे हो गए हैं और हमने 36 महीने की सैलरी और पेंशन जारी की है। साथ ही कमीशन के माध्यम से परिचालकों की नई नियुक्तियां की गई हैं।”
डिप्टी सीएम ने अपने भाषण में अफसरशाही को लेकर भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ साजिश रचने वाले अधिकारियों और नेताओं से अब सख्ती से निपटा जाएगा।
उन्होंने कहा—
“रात के अंधेरे में भी ऐसे अफसरों से निपट लेंगे। सुक्खू जी अब सख्ती से डंडा पकड़ लें, हर कार्यकर्ता का काम प्राथमिकता पर होना चाहिए।”
रैली में बड़ा जनसमूह उपस्थित रहा और नेताओं के संबोधन के दौरान कई बार उत्साहपूर्ण नारेबाजी भी सुनाई दी। सरकार ने मंच से योजनाओं, वित्तीय सुधारों और विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया।
