Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC वोल्वो बस सेवा में बदलाव, अब लदरौर होकर जाएगी दिल्ली

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 17 दिसंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बीते कल हमीरपुर बस अड्डे से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई नादौन–हमीरपुर–घुमारवीं–दिल्ली HRTC वोल्वो बस सेवा में अब बदलाव किया गया है। पहले यह वोल्वो बस हमीरपुर से सीधे घुमारवीं के लिए जानी थी, लेकिन अब यह बस सेवा लदरौर होकर संचालित की जाएगी।

इस बदलाव से लदरौर क्षेत्र के स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें अब दिल्ली के लिए सीधी वोल्वो बस सेवा का लाभ मिलेगा। बुधवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने लदरौर से इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दूर-दराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ना है। लदरौर होकर बस संचालन से स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित को ध्यान में रखते हुए परिवहन सेवाओं में आवश्यक सुधार और विस्तार किए जाते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!