न्यूज अपडेट्स
कुल्लू, 15 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस पर कुछ सैलानियों ने हमला किया है. बीती रात को कुल्लू जिले के बस स्टैंड के पास यह घटना पेश आई. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं. बताया जा रहा है कि सीट को लेकर यह विवाद हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बीती रात को हरियाणा के कुछ युवकों ने कुल्लू बस स्टैंड में सीट ना मिलने के कारण हंगामा कर दिया औऱ वाल्वो बस के शीशे तोड़ दिए. यह घटना रात करीब 10:45 बजे की है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बीती रात को एचआरटीसी की बस पर हरियाणा के कुछ सैलानियों ने पथराव कर दिया. चालक और कंडक्टर से मारपीट के आरोप हैं.#himachalpradesh #hrtcbus @himachalpolice @KulluPolice pic.twitter.com/hluH8vhPeS
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) December 15, 2025
संबंधित वाल्वो बस मनाली से दिल्ली की ओर जा रही थी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पथरबाजी के तीन आरोपी युवक फरार हैं, जबकि एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुल्लू बस स्टैंड के पास हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आय़ा है. बस पर कुछ युवक पत्थरबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. एक युवक पत्थर मार रहा है औऱ उसके साथ दो अन्य युवक खड़े हुए हैं. इस दौरान बस के अंदर से एक शख्स वीडियो बनाने के लिए कहता है. हालांकि, बाद में आरोपी युवक मौके से फरार हो जाते हैं. लेकिन उनकी पूरी हरकत कैमरे में कैद हुई है।
