Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : स्कूल बस का इंतजार कर रही बच्ची से छेड़छाड़, जबरन गाड़ी में बैठाया, मामला दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 18 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले स्थित रामपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह स्कूल जाने की तैयारी में खड़ी एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर जबरन छेड़छाड़ की गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

स्कूल बस का इंतजार कर रही थी नाबालिग

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 16 दिसंबर की सुबह नीरथ क्षेत्र में नाबालिग अपनी स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान नीरथ गांव का रहने वाला मोहिंदर ठाकुर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में वहां पहुंचा और कथित तौर पर नाबालिग को जबरन वाहन में बैठा लिया।

गाड़ी में किया गया शारीरिक दुर्व्यवहार

परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने दत्तनगर की ओर जाते समय नाबालिग के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि उसने नाबालिग के गाल छुए और उसका हाथ पकड़ा। किसी तरह घर पहुंचने के बाद नाबालिग ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बुधवार को रामपुर पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।

पॉक्सो और BNS की धाराओं में केस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 और पॉक्सो अधिनियम 2012 की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!