Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: बेटी ने मां के घर डाला डाका, 17 लाख रुपए के गहने चोरी, मोबाइल ट्रेसिंग से खुलासा

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 10 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चोरी के एक मामले में ऐसा खुलासा हुआ कि उसे सुन कर लोगों के साथ साथ जांच कर रही पुलिस भी हैरान रह गई। जिस मां ने बरसों तक अपनी बेटी को आंच तक नहीं आने दी, उसी मां के गहनों पर बेटी ने ही हाथ साफ कर दिया। पुलिस जब चोरी की कड़ियां जोड़ते.जोड़ते सच तक पहुंची तो सामने आया एक ऐसा चौंकाने वाला सच, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

बेटी ही निकली मां के घर की चोर

दरअसल सदर थाना क्षेत्र के रोपा गांव में हुए चोरी के एक मामले ने पुलिस और ग्रामीणों दोनों को स्तब्ध कर दिया। शुरुआती तौर पर यह एक सामान्य चोरी की वारदात लग रही थी, लेकिन जांच गहराई में पहुंची तो खुलासा हुआ कि घर में रखे लाखों के सोने.चांदी के गहनों पर किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि खुद पीड़िता की बेटी ने ही डाका डाला था।

17 लाख के गहने किए थे चोरी

पीड़िता सुमना देवी ने थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 27 नवंबर को उसके घर में रखे सोने.चांदी के गहने और नकदी अचानक गायब हो गई है। गहनों की कीमत 17 लाख के करीब बताई जा रही थी। मामला गंभीर था इसलिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश शर्मा के दिशा-निर्देशों में एसएचओ कुलवंत सिंह और सदर थाना टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया, परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की, लेकिन शुरुआत में कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला।

मोबाइल ट्रेसिंग से खुला राज

सुमना देवी ने जांच में कुछ लोगों पर संदेह जताते हुए उनके मोबाइल नंबर पुलिस को दिए थे। पुलिस ने इन नंबरों को निगरानी पर रखा, लेकिन इसी दौरान एक बात ने टीम को चौंका दिया, पीड़िता की बेटी का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था। यह व्यवहार संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उससे अलग से पूछताछ की। कुछ देर की गहन पूछताछ के बाद बेटी का भावनात्मक संतुलन टूट गया और उसने चोरी का अपराध स्वीकार कर लिया।

पंजाब के बरनाला से बरामद हुए गहने

पूछताछ में बेटी ने बताया कि उसने चोरी किए गए गहने पंजाब के बरनाला स्थित अपने कमरे में छिपा रखे हैं। पुलिस टीम तुरंत बरनाला पहुंची और वहां से करीब 17 लाख रुपये कीमत के गहने बरामद कर लिए। पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि यह सफलता टीम की तकनीकी जांच, त्वरित कार्रवाई और जुटाई गई सटीक सूचना का परिणाम है। आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्या अकेले की वारदात या कोई और भी शामिल

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि चोरी की योजना अकेले बेटी की थी या इसमें किसी और की भूमिका भी रही। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने आगे की जांच तेज कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!