Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : कांग्रेस नेता ने नौकरी से निकाला चालक, बदला लेने के लिए कर दिया यह कांड

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 17 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भरोसे और पहचान के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के नाम का सहारा लेकर उनके ही पूर्व चालक ने बड़ा कांड कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि मनोज कुमार उर्फ मोहित पहले हिमाचल कांग्रेस के पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह के यहां चालक के तौर पर कार्यरत था। मगर कुछ साल पहले उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया।

नौकरी से निकाले जाने के बावजूद मनोज ने अपनी पुरानी पहचान का फायदा उठाया और खुद को अब भी पूर्व मंत्री का चालक बताकर लोगों को झांसे में लेता रहा। ड्राइवर ने मंत्री के नाम का इस्तेमाल कर कई लोगों को लाखों का चूना लगाया।

पहला मामला मंडी जिले के भ्यूली क्षेत्र का है। यहां विनय कुमार नामक दुकानदार की ‘भीमाकाली ट्रेडर्स’ के नाम से कृषि उपकरणों की दुकान है। विनय कुमार के अनुसार मनोज उनके पास आया और खुद को ठाकुर कौल सिंह का चालक बताते हुए पावर टिल्लर लेने की बात कही।

मनोज पहले भी पूर्व मंत्री के पावर टिल्लर की मरम्मत के लिए दुकान पर आता-जाता रहा था, इसलिए दुकानदार को उस पर शक नहीं हुआ। मनोज ने अलग-अलग समय पर कुल पांच पावर टिल्लर यह कहकर ले लिए कि मंत्री उस समय बाहर हैं और उनके लौटने पर भुगतान चेक से कर दिया जाएगा।

भरोसे के आधार पर सामान दे दिया गया, लेकिन लंबे समय तक पैसे नहीं आए। जब दुकानदार ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि मनोज को काफी पहले ही चालक की नौकरी से निकाल दिया गया था। इन पावर टिल्लरों की कुल कीमत करीब 1.95 लाख रुपये बताई जा रही है।

इसी तरह का दूसरा मामला भी सामने आया है। अतुल मल्होत्रा नामक दुकानदार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि मनोज ने उनसे भी खुद को पूर्व मंत्री का चालक बताकर दो बार में 1,83,095 रुपये का सामान खरीद लिया। हर बार यही कहा गया कि भुगतान बाद में कर दिया जाएगा, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी पैसे नहीं मिले। जब दुकानदार ने जानकारी जुटाई तो ठगी का खुलासा हुआ।

मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि ड्राइवर पहले दुकानदारों से सामान खरीदता था और फिर आगे लोगों को बेच देता था। उसने ऐसा खेल कई लोगों के साथ खेला और उनसे लाखों रुपये ठगे हैं।

फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी का दायरा कितना बड़ा है और इसमें कितने लोग प्रभावित हुए हैं।

दोनों शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने और किन-किन लोगों को ठगा है तथा ठगी से हासिल रकम और सामान कहां गया।

पुलिस ने आम लोगों और व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को केवल नाम या पहचान के आधार पर सामान या लेन-देन न करें। अगर कोई खुद को किसी बड़े नेता या अधिकारी का प्रतिनिधि बताकर सामान मांगता है तो पहले उसकी पूरी पुष्टि कर लें। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!