Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की बस में आधा किलो चरस बरामद, चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 15 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहा है। कभी पार्सल के माध्यम से तो कभी बसों में छिपाकर नशे की खेप ले जाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला मंडी जिले से पेश आया है। यहां बस में एक यात्री से नशे की भारी खेप बरामद की गई है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला आज सोमवार मंडी जिले के पुंघ फोरलेन क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही  CTU (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) की एक बस को जांच के लिए रोका गया।
 
पुलिस टीम ने बस में सवार यात्रियों की बारीकी से तलाशी लेनी शुरू की। तलाशी के दौरान सीट नंबर 23 पर बैठे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जब पुलिस ने उसके बैग की जांच की तो उसमें से 547 ग्राम चरस बरामद हुई।
 
पुलिस ने मौके पर ही युवक को हिरासत में ले लिया और बरामद चरस को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान राजू उम्र 25 साल, निवासी गांव जुलाना,  जिला जींद, (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

DSP मंडी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश की जागी कि आरोपी राजू चरस कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई करने की फिराक में था। उन्होने कहा कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का खुलासा है  सकता है।

जिला में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें नशे से जुड़े किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!