Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

एचआरटीसी की निदेशक मंडल की बैठक प्रस्तावित, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होंगे फैंसले

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 17 दिसंबर। एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक वीरवार को होगी। बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होने वाले टैंपो-ट्रैवलर खरीद को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अलावा घाटे के रूटों को सरैंडर करने का मामला भी बैठक में रखा जाएगा। 

एचआरटीसी 100 टैंपो-ट्रैवलर को खरीदने जा रहा है। 100 डीजल बसें भी निगम खरीदेगा। इसके लिए टैंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बैठक में इस मामले को रखा जाएगा ताकि इसका ऑर्डर जारी किया जा सके।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी घाटे के करीब 450 रूटों को सरैंडर करने जा रहा है। इस मामले को भी निदेशक मंडल में रखा जाएगा। ये रूट एचआरटीसी सरैंडर करेगा लेकिन इन्हें बंद नहीं किया जाएगा। 

सरकार इन रूटों को निजी ऑप्रेटरों को देगी। इन पर बड़ी बसों को चलाने के बजाय टैंपो-ट्रैवलर चलाए जाएंगे ताकि ऑप्रेटर को भी घाटा न हो सके। बैठक में इन सभी मामलों को चर्चा के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के मुद्दों जिनमें वर्दी देना व लंबित देनदारियों पर चर्चा होगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!