Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कई रूट बंद, बिलासपुर डिपो से दिल्ली जाने वाली बसें ठप

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 11 सितंबर (अनिल)। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कई रूट प्रभावित हो गए हैं। बिलासपुर डिपो ने बाहरी राज्यों के लगभग सभी रूटों को बंद कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर से दिल्ली के लिए तीन रूटों पर बसें चलाई जाती थीं, जिनमें से अब केवल एक रूट का संचालन किया जा रहा है। यह रूट घुमारवीं से भगेड़ फोरलेन, मंडी भराड़ी से दिल्ली जाता है। सीधे बिलासपुर स्टेशन से दिल्ली के लिए बस सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं साथ ही हरिद्वार के लिए एक बस का संचालन किया जा रहा है। अन्य डिपो की बसें पूरी ऑक्यूपेंसी के साथ चल रही है। बिलासपुर के लोगों को दिल्ली के लिए सीधी बस सेवाओं से वंचित कर दिया गया है।

न्यूज अपडेट्स नेटवर्क से बातचीत में HRTC मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि मंडी डिपो से दिल्ली और हरिद्वार के सभी रूटों का संचालन जारी है। कुछेक रूटों को क्लब किया गया है।  वहीं, धर्मपुर और सरकाघाट के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण धर्मपुर से सिर्फ एक-एक बस दिल्ली और हरिद्वार के लिए भेजी जा रही है, जबकि सरकाघाट से दिल्ली और हरिद्वार की सेवाएं नियमित हैं।

सुंदरनगर डिपो से भी एक-एक बस दिल्ली और हरिद्वार के लिए चलाई जा रही है। हमीरपुर डिपो से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली और हरिद्वार के लिए सभी बस सेवाएं सुचारू रूप से जारी हैं।

महत्वपूर्ण यह है कि बिलासपुर डिपो की बसों की ऑनलाइन बुकिंग फिलहाल बंद कर दी गई है। पहले से ही सीमित बस सेवाएं दिल्ली के लिए उपलब्ध थीं, जिन्हें अब बंद कर दिया गया है। अब सवाल यह है कि जब अन्य डिपुओं से दिल्ली के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है तो बिलासपुर डिपो के द्वारा बसें क्यों नहीं चलाई जा रही ?

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!