Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंत्री विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी, 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी शादी, यहां जानें डिटेल्स

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 18 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर 2025 को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। यह शादी समारोह चंडीगढ़ में होगा, जहां वे अमरीन कौर के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे।

कौन हैं अमरीन कौर?

विक्रमादित्य सिंह की होने वाली पत्नी अमरीन कौर चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वह सरदार ओपिंदर कौर और सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की बेटी हैं। शादी का कार्यक्रम चंडीगढ़ स्थित निजी निवास पर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। दोपहर 1 बजे से लंच का आयोजन रखा गया है।

पहली शादी से क्या हुआ था विवाद?

विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। उनकी पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान की राजकुमारी सुदर्शना सिंह से हुई थी। सुदर्शना ने मुंबई के सोफिया कॉलेज से समाजशास्त्र में मास्टर्स किया है और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स भी किया था। हालांकि, बाद में दोनों के बीच मतभेद हुए और मामला जयपुर फैमिली कोर्ट पहुंचा। अंततः उनका तलाक हो गया।

कौन-कौन शामिल होगा शादी में?

इस शादी समारोह में देश-प्रदेश के कई बड़े नेताओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक युवा नेता के तौर पर उभरे हैं और उनकी यह दूसरी शादी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!