न्यूज अपडेट्स
कुल्लू, 20 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में चंबा में भूकंप के बाद अब कुल्लू में फ्लैश फ्लड आया है. यहां पर कुल्लू शहर से दो किमी दूर शास्त्री नगर नाले में बीती रात को भारी बारिश के चलते करीब साढ़े 3 बजे अचानक फ्लैश फ्लड आ गया और तेज़ बारिश से आए इस सैलाब में नाले के किनारे खड़े 3 से 4 वाहन के अलावा दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए।गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ. वहीं, मनाली और बंजार उपमंडल में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
