न्यूज अपडेट्स
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। नगरोटा बगवां उपमंडल में काल ने परिवार के इकलौते सहारे को छीन लिया है। युवक की मौत के बाद उसकी मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।
परिवार ने खोया इकलौता सहारा
बताया जा रहा है युवक की मौत चंडीगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हुई है। युवक चंडीगढ़ में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। युवक के पिता बीते 6 साल से लापता हैं। जिसके बाद युवक ही अपनी मां और बहन का इकलौता सहारा था।
सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के अनुसार, युवक बीते कल अपने काम से कहीं जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और खुद मौके से फरार हो गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल भी नहीं पहुंचा बेचारा
घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता- उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आदर्श कौंडल के रूप में हुई है- जो कि बड़ोह के सद्दूं गांव के रूप में हुई है। आदर्श की मौत ने उसके परिवार को बेसहारा कर दिया है।
मां और बहन को छोड़ा बेसहारा
लोगों का कहना है कि आदर्श बहुत ही मिलनसार और शांत स्वभाव का था। पिता के लापता होने के बाद आदर्श घर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा था। आदर्श परिवार का इकलौता सहारा था। आदर्श की मौत ने उसकी मां और बहन को बेसहारा कर दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है।