न्यूज अपडेट्स
हमीरपुर। हिमाचल में बार बार खाकी वर्दी बदनाम हो रही है। बीते रोज जहां चंबा जिला के डलहौजी में एक हत्या के केस में दो पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सीएम सुक्खू के गृह जिला में दो होमगार्ड के जवानों ने 500 रुपए के लिए अपनी वर्दी का सौदा कर लिया। जिसके चलते उन पर अब बड़ी गाज गिरी है।
पिकअप चालक से वसूले थे 500 रुपए
दरअसल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला में दो होमगार्ड जवानों को गैरकानूनी रूप से एक पिकअप चालक से पैसों की उगाही करने को लेकर बड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।
विभाग ने दोनों होमगार्ड जवानों को अब ड्यूटी से हटा दिया है और उनका पिछला रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है। वहीं मामले की जांच के साथ साथ दोनों जवानों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।