Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

दिल्ली में डटे CM सुक्खू, सरकार का 2 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड, नई कार्यकारिणी के गठन की मांग

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस बैठक में प्रदेश में कांग्रेस के संगठन के मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। CM सुक्खू ने खड़गे के समक्ष प्रदेश सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी रखा।

नई कार्यकारिणी की नियुक्ति की मांग

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 नवंबर को हिमाचल कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन के बिना चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, CM सुक्खू ने खड़गे से प्रदेश में जल्द नई कार्यकारिणी गठित करने की मांग की। इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और डिप्टी सीएम ने भी दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस मुद्दे पर चर्चा की थी।

कैबिनेट विस्तार पर भी हुई चर्चा

बैठक में CM ने प्रदेश के कैबिनेट विस्तार पर भी बात की। वर्तमान में प्रदेश के कैबिनेट में एक मंत्री पद खाली पड़ा हुआ है। इसके अलावा, राज्य के विभिन्न बोर्ड और निगमों में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की नियुक्तियां भी होनी हैं। इस मुद्दे पर भी खड़गे से चर्चा की गई।

अल्का लांबा के लिए किया प्रचार

CM सुक्खू ने दिल्ली में दो दिन बिताए हैं, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अल्का लांबा के समर्थन में चुनाव प्रचार भी किया। सूत्रों के अनुसार, सुक्खू दिल्ली से लौटने के बाद कैबिनेट विस्तार और बोर्ड निगमों में तैनाती की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर सकते हैं। वे आज और कल भी दिल्ली में चुनाव प्रचार में व्यस्त रहेंगे और फिर कल शाम या परसों सुबह शिमला लौट सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!