Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: जयराम ठाकुर ने CM सुक्खू पर साधा निशाना - हेलीकॉप्टर और गाड़ियों में सफर करते है दलाल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर और गाड़ी में आउटसोर्स भर्तियों के दलाल और खनन माफिया यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेता आउटसोर्स नौकरियों के नाम पर भारी धनराशि एकत्र कर रहे हैं और इन्हीं लोगों को मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में देखा जा रहा है।

सीएम खोलते हैं गाड़ी के दरवाजे

जयराम ठाकुर ने मंडी में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि खनन माफिया मुख्यमंत्री की आधिकारिक गाड़ी का उपयोग कर रहे हैं और मुख्यमंत्री खुद उनके लिए गाड़ी के दरवाजे तक खोलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। साथ ही जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से यह स्पष्ट करने की मांग की कि उनका इन लोगों से क्या संबंध है।

बेरोजगारों को भर्ती के नाम पर लूट रहे सीएम के करीबी

जयराम ठाकुर ने नादौन के एक व्यक्ति ज्ञान चंद का उदाहरण देते हुए कहा कि ज्ञानू को ईडी ने करोड़ों के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है वे बेरोजगारों को भर्ती के नाम पर लूट रहे हैं और बेधड़क सरकारी हेलिकॉप्टर में घूम रहे हैं। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि कांग्रेस शासन में केवल उन्हीं लोगों की आउटसोर्स कंपनियां पंजीकृत हो रही हैं जो वर्तमान या पूर्व विधायक हैं या भविष्य में विधायक बनने की इच्छा रखते हैं।

किस उपलब्धि का जश्न मना रही सरकार

मंडी में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सेरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने दो साल के कार्यकाल के जश्न पर करोड़ों रुपये खर्च करने की योजना बना रही है लेकिन जनता सवाल पूछ रही है कि यह जश्न किस बात का है। क्या यह हिमाचल प्रदेश को “सेल पर” रखने का या कर्ज लेने की सीमा खत्म करने का जश्न है?

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!