Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Income Growth : HRTC की इनकम में 12 प्रतिशत की बढ़ौतरी, स्पेशल बसों ने भरा खजाना

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। (अनिल)  हिमाचल पथ परिवहन निगम आय बढ़ाने के लगातार प्रयास कर रहा है। प्रयासों के परिणाम सामने आ रहे है जब से IAS रोहन चंद ठाकुर को HRTC के प्रबंध निदेशक पद पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने नियुक्त किया है तब से HRTC के इनकम स्टेटमेंट में भी बदलाव देखने को मिला है। रोहन चंद ठाकुर अपनी पूरी टीम के साथ लगातार HRTC को घाटे से उभारने के प्रयास कर रहे है। 

जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2023 में HRTC ने 68.49 करोड़ रुपए की आय अर्जित की थी लेकिन इस वर्ष अक्टूबर में 12 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ 76.53 करोड़ रुपए की आय अर्जित की है। 2023-24 और 2024 -25 की तुलना में पहले सात महीने में HRTC ने 63 करोड़ रुपए अधिक आय अर्जित की है जोकि लगभग 14 प्रतिशत की बढ़ौतरी है। दीवाली पर निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए वी विभिन्न जिलों से स्पेशल बसों का संचालन किया था। आय की बढ़ौतरी के लिए स्पेशल बसों के संचालन का भी योगदान रहा है। आपको बता दें कि HRTC ने 30 अक्टूबर को सबसे अधिक 2.92 करोड़ रुपए की आय और दिवाली पर 2.72 करोड़ रुपए की आय अर्जित की है।

आपको बता दें 2024 के पहले सात महीनों में कुल यात्री आय 519 करोड़ रही है। 2023-24 के लिए यात्री आय 456 करोड़ थी। 2022-23 के लिए यह 458 करोड़ रुपए था। 2019- 20 यानी कोरोना काल से पहले भी यह आंकड़ा 503 करोड़ था। निगम ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ राजस्व प्रदर्शन करने के लिए बहुत मेहनत की है।

उधर, HRTC के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया पिछले वर्ष अक्टूबर माह की तुलना में निगम ने इस वर्ष आय में 12 प्रतिशत की बढ़ौतरी की है। HRTC ने 30 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 2.92 करोड़ रुपए आय अर्जित की है। आय की बढ़ौतरी में स्पैशल बसों के संचालन का भी योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!