Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Una News: सैर पर निकले बाप बेटे पर फायरिंग, रिटायर्ड कर्मचारी गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के तहत कोहाड़छन्न गांव में मंगलवार रात्रि बाप-बेटे पर घर के समीप एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

घटना के समय दोनों बाप-बेटा सैर पर निकले हुए थे। फायरिंग के दौरान एक गोली राजीव सिंह (50) के पेट के ऊपरी हिस्से में लगी और उनके बेटे आदित्य (19)को गोली के छर्रे लगे हैं। 

वारदात के तुरंत बाद स्थानीय लोग दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अम्ब ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। राजीव सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई है जबकि बेटा खतरे से बाहर है।

एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरदेव सिंह निवासी कोहाड़छन्न के रूप में हुई है। वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। फायरिंग के कारणों का पता जांच के बाद पता चलेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!