Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: VIP व्हीकल नंबर खरीदने के लिए पैसे नहीं, लगा दी 60 लाख रुपए की बोली, 1.50 लाख भी गवाएं

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। हिमाचल प्रदेश में वाहनों के लिए VVIP नंबर की खरीद एक बार फिर चर्चा में है। यहां पर परिवहन विभाग द्वारा पांवटा साहिब के HP17H0001 नंबर खरीदने के सफल बोलीदाता के 1,50,000 रुपए जब्त कर लिए गए हैं। अब इस नंबर में फिर से बोली लगाई जाएगी।

60 लाख रुपए लगी थी बोली: बता दें कि हाल ही में परिवहन विभाग ने फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन के माध्यम से पांवटा साहिब के HP17H0001 की ई-ऑक्शन की थी। जिसके लिए सबसे अधिक बोली 60 लाख रुपए लगी थी। इस नंबर के लिए बोलीदाता ने इतनी बड़ी राशि की बोली लगाकर प्रदेश के अन्य वाहन मालिकों को चौंका दिया था।

नहीं खरीदा VVIP नंबर: मगर बोलीदाता विभाग द्वारा निर्धारित तिथि के बाद राशि जमा नहीं करवा पाया। इतना ही नहीं बोलीदाता ने यह नंबर खरीदा ही नहीं। जबकि, बिलासपुर में सफल बोलीदाता ने HP24E0001और मंडी के कोटली में सफल बोलीदाता ने HP33AA0001 VVIP नंबर निर्धारित राशि जमा करवा कर हासिल किया है।

बोलीदाता के 1,50,000 रुपए जब्त: परिवहन विभाग द्वारा बीती 30 जून को VVIP नंबरों की खरीद का परिणाम घोषित किया गया था। इसमें सफल बोलीदाताओं को 3 जुलाई तक पूरी राशि जमा करवाने के लिए कहा गया था। मगर HP17H0001 VVIP नंबर का बोलीदाता यह पैसे जमा नहीं करवा पाया।

एक बार फिर से लगेगी बोली: परिवहन विभाग ने बोलीदाता द्वारा जमा करवाई गई 30 प्रतिशत अग्रिम राशि 1,50,000 रुपए को जब्त कर लिया है। बोलीदाता के यह पैसा सरकार के खाते में जमा हो गया है। अब HP17H0001 नंबर के लिए परिवहन विभाग एक बार फिर से ऑक्शन करेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!