Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

CM सुक्खू बोले - जयराम ठाकुर के दो सरकारें बनाने के दावे हुए पूरी तरह फेल

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर। मुख्यमंत्री ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं पर फिर भरोसा जताने के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विधानसभा उप-चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देकर विधानसभा में एक बार पुनः कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 तक पहुंचाने के लिए भी लोगों का आभार जताया। 

उन्होंने निर्वाचित सरकार को गिराने का षड़यंत्र रचने के लिए भाजपा के प्रयासों की निंदा की। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर निरंतर प्रदेश और केंद्र में दो सरकारें बनाने का दावा कर रहे थे, जो कभी भी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने धनबल की राजनीति को नकार कर, भाजपा के ऑप्रेशन लोटस को पूरी विफल किया है जो भाजपा के षड़यंत्र के लिए करारा जवाब है। 

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के अन्य नेताओं को इस करारी हार से सबक लेने और जिम्मेदार विपक्ष के रूप में कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने भाजपा नेताओं से केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल के हितों के पैरवी करने का भी आह्वान किया।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के कारण प्रदेश में विकासात्मक कार्य प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब कांग्रेस सरकार राज्य के हितों के लिए तेजी से कार्य करेगी और राज्य के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!