कभी कंगना को बिना मेकअप देखना - दूसरी बार नहीं देखोगे : जगत सिंह नेगी

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के नामांकन के दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत कार्यक्रमों में मेकअप करके आती हैं। मेकअप वाली टीम भी हमेशा उनके साथ रहती है। मेकअप को देख ही लोग उन्हें देखने आते हैं। यदि सुबह कोई व्यक्ति कंगना को बिना मेकअप देख ले तो दूसरी बार नहीं देखेगा।

मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित रैली में कंगना पर हमला बोलते हुए नेगी ने कहा कि वह अज्ञानता से भरी और मूर्खतापूर्ण बातें कर रही हैं। भाजपा नेता भी उनकी बातों से दुखी हो चुके हैं। उनकी बातों को सुनकर संसदीय क्षेत्र के लोगों के कान पक गए हैं। स्वयं को मोदी की गिलहरी बताने वाली कंगना हर दिन रंग बदल रही है। 

उसने भांबला व मनाली में रहते हुए कभी हिमाचली वेशभूषा को बढ़ावा नहीं दिया और अब उन्हें चुनाव में हर क्षेत्र की वेशभूषा याद आ रही है। कंगना और भाजपा शायद इस बात को भूल गए हैं कि 2021 के उपचुनाव में कांग्रेस ने यहां विकट हालात में करिश्मा किया था। भीड़ को देख लग रहा है कि इस बार भी इतिहास बनेगा। देश व लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदाताओं के समक्ष मौका है।

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर भी बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने कहा कि कंगना यहां मात्र 40 दिन के लिए ढिंक चिका करने आई है और उसके बाद कहीं नजर नहीं आएगी। उनके कारण मनाली के प्रसिद्ध होने की बात करने वाली कंगना गलतफहमी का शिकार है। मनाली तब से प्रसिद्ध है जब उसने वहां घर भी नहीं बनाया था। वह रील की दुनिया की अभिनेत्री है और वहां भी फ्लाप हो चुकी है। हमारे पास विक्रमादित्य सिंह जैसा रियल लाइफ का अभिनेता है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top