Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हमीरपुर: ऐसे ही रह जाएंगे जयराम द्वारा सिलाए हुए कोट पैंट, नहीं गिरने वाली सरकार: सुक्खू

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
नादौन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चार जून के लिए जयराम ठाकुर ने नए पैंट-कोट सिलाए हुए हैं, जो ऐसे ही रह जाएंगे क्योंकि किसी भी तरह से चार जून को प्रदेश में सरकार गिरने वाली नहीं है। 

उन्होंने कहा कि अगर बिके हुए विधायक जीत भी जाते हैं तो भी बहुमत कांग्रेस के पास ही रहेगा। जयराम ठाकुर क्या गणना कर रहे हैं, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि बिके हुए विधायक कभी भी चुनाव नही जीतेंगे और ईमानदार लोग चुनकर विधानसभा जाएंगे। 

सुक्खू ने कहा कि भाजपा से छिटक रहे कार्यकर्ताओं को सपने दिखाकर जयराम ठाकुर अपना काम निकालने का काम करने में लगे हुए है। मुख्यमंत्री आज ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के पुतडियाल और नौहंगी में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!