जांच एजेंसियों का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरा, कांग्रेस हर हाल के करेगी वादे पूरे : प्रतिभा सिंह

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र की सराहना की है। उन्होंने 5 न्याय व 25 गारंटियों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार की असमानता को दूर करने के प्रति वचनबद्ध है। 

आज जिस प्रकार से लोगों के साथ अन्याय हो रहा है, नेताओं को जेलों में डाला जा रहा है, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है, वह सब देश के लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है और इस खतरे को दूर करने के लिए कांग्रेस पूरी तरह बचनबद्ध है। प्रतिभा ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, उसे हर हाल में पूरा करती है। 

कांग्रेस का न्याय पत्र देश में हो रहे अनान्य के खिलाफ कांग्रेस की गारंटी है। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर इसे अक्षरशः लागू किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top