हिमाचल : कांगड़ा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 52 श्रद्धालु थे सवार, 21 घायल

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां कांगड़ा सुरंग के पास 52 श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए आरपीजीएमसी टांडा ले जाया गया है। एसपी शालिनी अग्रनिहोत्री ने बताया की घटना के बारे में आगे की जांच की जा रही है। मौके पर स्थिति सामान्य है। बस को मैकेनिकल जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। 

बता दें, कांगड़ा से ज्वालाजी ये श्रद्धालुओं से भरी बस जा रही थी। यह बस कांगड़ा के समेला के पास अनियंत्रित होकर पलटी है। राहत की बात यह है कि कोई भी यात्री गंभीर रुप से घायल नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top