Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

विक्रमदित्य सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना - आपदा के समय कहां गायब थी कंगना रनौत

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 31 मार्च : हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अब लोकसभा चुनाव का माहौल गरमा गया है। हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट सबसे हाई प्रोफ़ाइल बन गई। बीजेपी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। उधर कांग्रेस उनके मुकाबले के लिए वर्तमान सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारने की तैयारी में है। जल्द टिकट का एलान हो सकता है जिससे मण्डी सीट पर कड़ा मुकाबला होने वाला है।

लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अभिनेत्री व मण्डी लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी पर जुबानी हमला बोला है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा के समय कंगना रनौत कहां गायब थीं अब चुनाव में भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाने के बाद ही क्यों कंगना रनौत को मंडी की खूबियां दिख रही है पहले क्यों सुख-दुख नही दिखा। मण्डी में जो शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी आई कई पुल बह गए, सड़के पूरी तरह से ध्वस्त हो गई, पूरे संसदीय क्षेत्र में लोगों के घर ध्वस्त हो गए थे। हजारों करोड़ का नुकसान हुआ तब कंगना रणोत कहा थी। बेटी सिर्फ चुनाव के वक्त की ही बेटी नहीं होती।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर वो चुनाव जीतती हैं तो वे मंडी लोकसभा क्षेत्र के पंचायतों, ब्लॉकों व उपमंडल में जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र में आपदा के वक्त मुख्यमंत्री के साथ लोगों का दर्द समझा और विकास कार्य किए हैं। कंगना रनौत को चुनाव में इन बातों का जवाब देना होगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने आपदा के दौरान बेहतरीन काम करके दिखाया है। केंद्र सरकार से राज्य सरकार को कोई सहयोग नहीं मिला। बावजूद इसके राज्य सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी किया।

विक्रमादित्य सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक वाशिंग मशीन की तरह काम कर रही है। कोई भी नेता जब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाता है, तब वह पूरी तरीके से साफ छवि वाला बन जाता है। अगले ही दिन उसके सभी केस भी खत्म कर दिए जाते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीट के साथ सभी छह उपचुनाव में चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। जिन छ लोगों ने पार्टी के साथ धोखा किया है उसका भी जवाब जनता देगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!