Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

एचआरटीसी बस सेवाएं दिल्ली के लिए शुरू, इस रूट से होकर दिल्ली पहुंचेगी बसें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 14 फरवरी: संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में प्रवेश के आवहन के मध्येनजर दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में 13 फरवरी को आने जाने की सभी सीमाएं सील कर दी गई थी, जिस कारण कोई भी सार्वजनिक बस सेवा को को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही थी।

यात्रियों को रास्ते में जाम और दिल्ली की सीमाएं सील होने के कारण होने वाली असुविधा के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को चण्डीगढ़ तक और दिल्ली से आने वाली बस सेवाओं को दिल्ली में ही रोक कर दिया गया था। 

जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं 14 फरवरी से पुनः सुचारू रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग - 44 (बस अड्डा दिल्ली मजनू का टिल्ला, सिगनेचर ब्रिज, खजूरी चौक, लोनी, खेखड़ा, एक्सप्रैस वे, राई) से चलाने का निर्णय लिया गया है। अम्बाला, चण्डीगढ़ हाईवे बन्द होने की सूरत में परिवहन निगम की बसें वाया साहा, शाहबाद या फिर साहा, लाड़वा, पिपली, करनाल से आवाजाही करेंगी।

आपको बता दें कि यात्री किसी भी सन्दर्भ में नज़दीकी बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें अथवा हिमाचल पथ परिवहन निगम के शिमला कंट्रोल रूम न० 0177- 2658765, दिल्ली 011-23868694 एवम् चण्डीगढ़ 94633- 78026 पर सम्पर्क करें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!