हिमाचल: किसान आंदोलन के चलते दिल्ली के लिए एचआरटीसी बसों की आवाजाही बंद, निर्देश जारी

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 13 फरवरी: संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में प्रवेश के आवहन के मध्येनजर दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में आज शाम आने जाने की सभी सीमाएं सील कर दी गई है जिस कारण कोई भी सार्वजनिक बस सेवा को दिनांक 13.02.2024 को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

यात्रियों को रास्ते में जाम एवम् दिल्ली की सीमाएं सील होने के कारण होने वाली असुविधा के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा दिनांक 13.02.2024 को दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को चण्डीगढ़ तक एवम् दिल्ली से आने वाली बस सेवाओं को दिल्ली में ही प्रतिबन्धित किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार पंजाब एवम् चण्डीगढ़ एवम् हरियाणा राज्य की बसें भी चण्डीगढ़ तक ही जायेगी एबम् दिल्ली से कोई भी बस सेवा नहीं आयेगी।

यात्रियों को परामर्श दिया जाता है कि वे चण्डीगढ़, दिल्ली के बीच में यात्रा करने से पहले नजदीकी बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें अथवा हिमाचल पथ परिवहन निगम के शिमला कंट्रोल रूम न० 0177- 2658765, दिल्ली 011-23868694 एवम् चण्डीगढ़ 94633-78026 पर संपर्क करें। 

उधर, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आगामी बसों के संचालन का निर्णय हरियाणा और दिल्ली पुलिस के निर्देशों के अनुसार लिया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top