कांग्रेस लोकसभा चुनावों के लिए तैयार - आलाकमान करेगा राज्यसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी का चयन

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 01 फरवरी: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। राजीव भवन में यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष रूप से मौजूद रहे। 

सीएम ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। एक साल में उनकी सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें जनता के बीच ले जाने का काम होगा। मुख्यमंत्री ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि इसके लिए प्रत्याशी का चयन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ही करेगी। आलाकमान जो फैसला लेगा, उसे ही माना जाएगा। 

बता दें कि प्रदेश में खाली हो रही एक राज्यसभा सीट से इस बार सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा है। 27 फरवरी को 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top