Budget 2024: मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी में ऐतिहासिक बढ़ौतरी, पुलिस कर्मियों की डाइट मनी में इजाफा, यहां जानिए अन्य घोषणाएं

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 17 फरवरी:  हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सीएम सुक्खू आज दूसरा बजट पेश कर रहे हैं। इस बजट में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कई अहम घोषणाएं की जा रही हैं। सीएम सुक्खू ने मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी में भी ऐताहिसक घोषणा की है।

घर बनाने में करेगी मदद: सीएम ने मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी में 60 रुपए की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाली मनरेगा महिल कामगारों को मकान बनाने के लिए तीन लाख की मदद दी जाएगी। सीएम ने कहा कि सभी नगर निगम में आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपए से कम होगी।

पंचायती राज संस्थाओं सदस्यों के मानदेय में की बढ़तोरी: सीएम सुक्खू ने पंचायती राज संस्थाओं सदस्यों के मानदेय में की बढ़तोरी करने की घोषणा की है। जिला परिषद अध्यक्ष का मानदेय 24000, जिला परिषद उपाध्यक्ष का 18000, सदस्य का 7800, पंचायत समिति अध्यक्ष का 11500, उपाध्यक्ष का 8400, सदस्य का 7200, प्रधान पंचायत का 7200, उपप्रधान का 4800, सदस्य का 750, नगर निगम महापौर का 24000, उपमहापौर का 18000, पार्षद का 8300, उपाध्यक्ष का 8400, नगर परिषद अध्यक्ष का 10000, प्रधान नगर परिषद का 8400, उपप्रधान का 6600, पार्षद का 4200 और सदस्य का 4200 रुपए मानदेय मिलेगा।

ई-चार्जिंग स्टेशन होंगे शुरू: सीएम ने कहा कि 2024-25 के दौरान 17 पेट्रोल पंपों पर और 55 अन्य सरकारी क्षेत्रों पर ई-चार्जिंग स्टेशन की सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना क अंतर्गत ई-टैक्सी चलाने के लिए 40 फीसदी सब्सिडी पर दस हजार परमिट दिए जाएंगे। इसके अलावा सीएम ने कहा वह कालका से परवाणू तक रेल लाइन बिछने का भारत सरकार से अनुरोध करेंगे।

महिलाएं शुरू कर सकेंगी स्टार्टअप: सीएम ने नई इंड्स्ट्रियल पॉलिसी बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए सरकार द्वारा 4 लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की जाएगी।

पुलिस कर्मियों की बढ़ेगी डाइट मनी: पुलिस कर्मियों की डाइट मनी को 210 रुपए से बढ़ाकल 1000 रुपए प्रति माह किया जाएगा। इसके अलावा करदाता संवाद कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसके तहत करदाताओं की सुविधा के लिए एक एप्लिकेशन विकसित की जाएगी।

एचआरटीसी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक बसें: सीएम ने कहा कि प्रदेश में एचआरटीसी की 327 डीजल बसों को इलेक्ट्रिक में बदला जाएगा। इसके अलावा वन विभाह, जीएडी और एचआरटीसी के डीजल वाहनों को भी इलेक्ट्रिक में बदला जाएगा। 

इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में भुगतान की छूट: सीएम ने बढ़ी हुई इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में भुगतान में छूट देने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि उप-नगरीय और शहरी क्षेत्रों में बायो डायवर्सिटी पार्क विकसित करेंगे। 

ईको टूरिज्म को बढ़ावा: उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 93 साइट्स को आउटसोर्स किया जाएगा। उन्होंने वन विभाग में 100 पद फॉरेस्ट गार्ड भरने और सभी वन बीट में वन मित्र तैनान करने की घोषणा की है।

रोपवे का किया जाएगा निर्माण: उन्होंने कहा कि प्रदेश में 825 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी। बिदली महादेव में 3.2 किलोमीटर लंबाई वाले रोपवे का निर्माण होगा।

डिपुओं पर मिलेगा कोई भी खाद्य तेल: उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से राशनकार्ड धारक उपभोक्ता डिपुओं में कोई भी खाद्य तेल ले सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top