Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC New Routes: हिमाचल से अयोध्या के लिए 6 बसें - यात्रियों की संख्या पर होगा संचालन का फैंसला

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 24 जनवरी: दिल्ली से निगम की बसें यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर अयोध्या पहुंचेंगी। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों के रोजाना या साप्ताहिक संचालन पर फैसला होगा। अयोध्या के लिए बसें चलाने को एचआरटीसी ने 6 रूटों के लिए आवेदन कर दिया है। 

यातायात प्रबंधक दिल्ली की फील्ड रिपोर्ट के बाद निगम ने रूट परमिट हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर, ऊना और नालागढ़ से अयोध्या के लिए बसें चलेंगी। 

दिल्ली से निगम की बसें यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर अयोध्या पहुंचेंगी। दिल्ली से अयोध्या की 732 किलोमीटर की दूरी बसें 13 घंटे में तय करेंगी। अयोध्या के लिए पहली बस सेवा नालागढ़ से शुरू करने की योजना है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!