Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवतियों से दुष्कर्म, आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 08 जनवरी: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जनपद में युवती को तंत्र-मंत्र कर नौकरी दिलवाने की आड़ में दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता कुसुम (परिवर्तित नाम) ने बताया कि वह एक प्रशिक्षण केंद्र में पढ़ रही है और एक युवती के साथ पीजी में रहती है। वो अच्छी सहेलियां है। कुसुम ने बताया कि सहेली की बात विक्की नाम के लड़के से होती थी। इस दौरान उसने भी विक्की से बात की। विक्की ने नौकरी में लगवाने का आश्वासन दिया। उसकी सहेली ने तंत्र-मंत्र करने की बात भी कही थी।

बीते शनिवार विक्की ने कुसुम की सहेली को फोन कर तंत्र-मंत्र का सामान लाने के बारे में बताया। रात करीब नौ बजे वो उन्हें गाड़ी में लेने आया, जिसके साथ एक अन्य युवक भी बैठा था। विक्की उसे सुनील के नाम से पुकार रहा था।

विक्की दोनों युवतियों को एक सुनसान स्थान पर ले गया। जहां सुनील नाम का युवक उसकी सहेली को गाड़ी से उतारकर गोबिंद सागर झील के किनारे ले गया। करीब आधे घंटे बाद विक्की ने तंत्र-मंत्र के बहाने उसको भी सुनील के साथ झील किनारे भेज दिया। जहां उसके साथ डरा-धमकाकर दुराचार किया। दोनों ने मुश्किल से खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद विक्की व सुनील वहां से गाड़ी लेकर भाग निकले। सहेली ने भी पुलिस शिकायत में सुनील नाम के युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है।

एसपी कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पीड़ित युवतियों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!