Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: फोरलेन पर तेज गति से चलने वाले वाहनों के ऑनलाइन होंगे चालान, चार जगहों पर आईटीएमएस सिस्टम स्थापित

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 22 दिसंबर: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ओवरस्पीड से वाहन चलाने वाले अब सावधान हो जाएं। अब ऑनलाइन ही वाहनों के चालान कटेंगे। पुलिस ने चार जगहों पर आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) स्थापित कर दिया है।

फोरलेन पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति तय की गई है। लेकिन वाहन इससे अधिक रफ्तार से दौड़ रहे हैं। इससे आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। फोरलेन पर तय गति का पालन कराने के लिए पुलिस ने कवायद शुरू की है।

टनल नंबर-1 कैंचीमोड़, मंडी भराड़ी चौक, औहर और टनल चार टीहरा के पास आईटीएमएस कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों में ओवर स्पीड वाले वाहन कैद हो जाएंगे। कैमरे रात में भी काम करेंगे। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से इस कैमरों की मॉनिटरिंग होगी। बाद में फोरलेन पर बनने वाले थाना से इनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा फोरलेन पर ओवर स्पीड वाहनों के मेन्यूल चालान भी किए जा रहे हैं। दिसंबर में ही पुलिस ने 147 वाहनों के चालान किए हैं।

पुलिस के मुताबिक इन दिनों झील के किनारे से होकर गुजरने वाले फोरलेन पर धुंध छाई रहती है। ऊपर से वाहन चालक भी ओवर स्पीड में चल रहे हैं। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसों को कम करने के लिए तय गति का पालन आवश्यक है। इसी के लिए आईटीएमएस स्थापित किए गए हैं। विशेष अभियान चला कर मैनुअल चालान भी किए जा रहे हैं।

Madan Dhiman
मदन धीमान, डीएसपी बिलासपुर

फोरलेन पर वाहनों की रफ्तार बहुत अधिक रहती है जो दुर्घटना की वजह बन रही है। एक समय में जब लोगों को यह जानकारी लग जाएगी कि अधिक रफ्तार से चलने पर चालान की कार्रवाई की जाती है, तब वाहन चालकों में काफी सुधार आ जाएगा। फोरलेन पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार निर्धारित की है। इससे अधिक पर चलने वाले वाहनों का ऑनलाइन किया जाएगा। -मदन धीमान, डीएसपी बिलासपुर

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!