Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : दशहरे से घर वापिस लौट रहे थे दंपत्ति, पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से तीन लोगों ने किया दुष्कर्म

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 26 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं दोनों पीड़ितों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों वीरेंद्र, चमन और योगेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। वहीँ, आरोपियों को कंडाघाट न्यायालय ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

मामला सोलन जिले के उपमंडल कंडाघाट के चायल का है। दोनों पति-पत्नी दशहरा देखने चायल गए हुए थे लेकिन मंगलवार शाम वापिस लौटते वक्त चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के पति को दुपट्टे से पेड़ से बांध लिया। आरोप है कि इसके बाद चार में से तीन आरोपियों वीरेंद्र, चमन और योगेंद्र ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले की पुष्टि करते हुए DSP सोलन विषम ठाकुर ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस चौकी चायल में केस दर्ज हुआ है। फिलहाल आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!