Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: दिवाली से पहले 1000 करोड़ का ऋण लेगी सुक्खू सरकार, विकास कार्यों को गति देना ऋण लेना जरुरी

News Updates Network
By -
0
इस साल 3300 करोड़ कर्ज ले चुका प्रदेश

दिसंबर 2023 तक 6200 करोड़ की है लिमिट

न्यूज अपडेट्स 
हिमाचल सरकार ने दीपावली के फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले 1000 करोड़ रुपए का लोन लेने का फैसला किया है। वित्त सचिव अभिषेक जैन की ओर से गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

इस शेड्यूल के मुताबिक 17 अक्तूबर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया खुली नीलामी के जरिए यह पैसा जुटाएगा और राज्य सरकार के खाते में यह धनराशि 18 अक्तूबर, 2023 को ट्रांसफर हो जाएगी। 

राज्य सरकार 1000 करोड़ का लोन 20 साल की अवधि के लिए लेने जा रही है, इसलिए 18 अक्तूबर, 2043 को इसे वापस किया जाना है। अधिसूचना में बताया गया है कि इस ऋण को लेने का उद्देश्य विकास कार्यों को गति देना है। भारत सरकार से इस बारे में अनुमति ले ली गई है। 

गौरतलब है कि अभी तक इस वित्त वर्ष में इस 1000 करोड़ को मिलाकर राज्य सरकार 3300 करोड़ का लोन ले चुकी है और दिसंबर 2023 तक राज्य के पास 6200 करोड़ रुपए की लिमिट है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!