Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पुलिस विभाग में भरे जाएंगे 1200 पद, नए भर्ती आयोग से शुरू होंगी भर्तियां : CM सुक्खू

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 04 सितंबर: हिमाचल में सुक्खू सरकार इस साल 10 हजार सरकारी नौकरियां देगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने दो दिवसीय दौरे पर हमीरपुर के नादौन पहुंचने पर की। सीएम सुक्खू ने कहा कि जल्द ही राज्य चयन आयोग का गठन किया जाएगा। अगले एक माह में इसका गठन कर रूकी हुई भर्तियों के अलावा शिक्षा विभाग में 6 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सीएम सुक्खू ने आज नादौन में मुख्यमंत्री संबल योजना का शुभारंभ किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल के पुलिस विभाग में 1200 पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी। इन भर्ती किए गए पुलिस कर्मियों से स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। जो नशे की तस्करी को रोकने पर काम करेंगे। यही नहीं सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार जल्द ही 3 हजार वन मित्र की भी भर्ती की जाएगी। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के चलते भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है। लेकिन अब हालात पटरी पर लौटने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो माह में प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नए चयन आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों में कोई पेपर लीक नहीं होगा। ना ही कोई भर्ती परीक्षा रद्द होगी। जो भी भर्ती होगी वह पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से कंप्यूटर के माध्यम से होगी। यही नहीं परीक्षा देने के एक सप्ताह के अंदर ही परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। 

वहीं पेपर लीक के बाद हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग के भंग करने के बाद जिन अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रियाएं लटकी हुई हैं, उन्हें भी सुक्खू सरकार बड़ी राहत दे ही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि इन भर्ती प्रक्रियाओं के लटकने से जिन अभ्यर्थियों के रिजल्ट पिछले दो साल से लटके हैं, उन्हें आयु में छूट दी जाएगी, ताकि वह भी आने वाले समय में भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!