न्यूज अपडेट्स
शिमला, 16 जुलाई : कोरोना काल में स्वास्थ्य संस्थानों में भर्ती कर्मचारियों की सेवाएं आगामी 30 सितंबर 2023 तक बढ़ा दी गई है। जिससे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कोविड काल के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स (Outsource) पर भर्ती किए गए 1844 कर्मचारियों की सेवाएं 30 सितंबर, 2023 तक बढ़ा (Extend) दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 (Covid - 19) महामारी के समय विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों Health Institutions) में आउटसोर्स पर स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित अन्य श्रेणियों के 1844 कर्मचारी भर्ती किए गए थे, जिनकी सेवा अवधि 30 जून को समाप्त हो गई थी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार (State Government) ने इस अवधि को 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश सरकार को लगभग 15 करोड़ रुपये अतिरिक्त वहन करने होंगे।